बिजनौर, मई 4 -- बीआरसी किरतपुर पर नीट परीक्षा में ड्यूटी लगाने को लेकर दो शिक्षक नेता आपस में भिड़ गए और नोकझोंक हुई। शिक्षक आनंदपाल ने शिक्षक गौरव कुमार पर आरोप लगाए कि उन्होंने बीईओ सूर्यकांत गिरि के सामने गाली गलौज कर अभद्रता की है। उन्होंने थाने में शिकायत कर बीईओ और बीएसए को मामले से अवगत करा दिया है। शिक्षक आनंदपाल का कहना है कि अगर गौरव कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। वहीं शिक्षक गौरव कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शनिवार को शिक्षक नेता गौरव कुमार बीआरसी किरतपुर पर बैठे थे। इस दौरान शिक्षक आनंद पाल सिंह भी वहां पहुंच गए। दोनों में नीट परीक्षा में अध्यापकों की ड्यूटी को लेकर व्हाटसएप गु्रप पर अपलोड की गई पोस्ट को लेकर मामला गर्मा गया। दोनों अध्यापकों में जमकर नोंकझोंक हुई। शिक्षक आनंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.