मुरादाबाद, मार्च 20 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक,सदस्य सचिव एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष का प्रशिक्षण हुआ, जिसके तहत प्रशिक्षणार्थियों को बाल अधिकार एवं बाल अधिकारों का संरक्षण, विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन,कार्यकाल एवं समिति के कार्य, विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्व, विद्यालय विकास योजना,समग्र शिक्षा का सोशल ऑडिट, बालिका शिक्षा, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प में एसएमसी के कार्य एवं दायित्व आदि पर चर्चा कर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण एआरपी अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, भानु प्रताप सिंह ,राहुल तिवारी ने प्रदान किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.