छपरा, जनवरी 16 -- तरैया । तरैया आदर्श मध्य विद्यालय सह बीआरसी केंद्र परिसर में शुक्रवार को शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी मेला सह टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड के 13 सीआरसी केंद्रों से 11 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मुरलीपुर, सिरमी, भटगाई व मध्य विद्यालय नंदनपुर, भगवतपुर, फरीदनपुर, राजधानी, पचभिंडा एवं नारायणपुर शामिल थे। मेले का उद्घाटन प्रभारी बीईओ ओमप्रकाश झा एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर एचएम बबन सहनी व एचएम सत्येंद्र सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद थे। आकुचक गांव में लंपी रोग से दर्जनों दुधारू पशु ग्रसित, पशुपालक परेशान तरैया । प्रखंड के आकुचक गांव में दर्जनों दुधारू पशु लंपी रोग से ग्रसित हो गए हैं, जिससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। ...