गोपालगंज, सितम्बर 9 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी के प्रखंड संसाधन केंद्र कुईसा भाठवां में अज्ञात चोरों ने खिड़की का दरवाजा पेचकस से खोलकर हजारों की संपत्ति चुरा ली । बगल में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोईसा भाठवां में खिड़की का दरवाजा काटकर बच्चों का बैग, कॉपी, विज्ञान किट सहित हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई । पिकेट प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अभी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर पूरे मामले की छानबीन की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.