औरंगाबाद, जुलाई 5 -- औरंगाबाद जिले के बीआरबीसीएल परियोजना के जीवक अस्पताल में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यह आयोजन बीआरबीसीएल और एनएमसीएच, सासाराम के सहयोग से हुआ। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बीआरबीसीएल के कर्मचारियों, उनके परिजनों, सीआईएसएफ जवानों और सहयोगी संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी ने किया। उन्होंने पहला रक्तदान भी किया। इस अवसर पर प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक बिमल कुमार साहा, अनुरक्षण एवं एडीएम महाप्रबंधक सुबोध कुमार सुधाकर, सीआईएसएफ डीसी प्रशांत करांडे और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शिविर का संचालन डॉ. बृजलाल के मार्गदर्शन में हुआ। एनएमसीएच की मेडिकल टीम ने डॉ. रवि रंजन के नेतृत्व में निरीक्षण किया। संगिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.