गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। भूख लगने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर निकली पांच वर्षीय बच्ची मंगलवार को अचानक लापता हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। बच्ची की मां रुबीना खातून बिहार के बेतिया जिले की निवासी हैं, जो अपनी बीमार मां के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी। ऑपरेशन के दौरान बच्ची चुपचाप बाहर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। पुलिस ने एक घंटे में बच्ची को बरामद कर सुरक्षित स्वजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...