गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज का दायरा बढ़ने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को 14 नए स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक मिले हैं। इसके साथ ही कॉलेज में चार नए विभाग भी शुरू हो रहे हैं। इनमें पीडियाट्रिक सुपर स्पेशलिटी के विभाग शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने करीब तीन हफ्ते पहले विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया था। इसमें सुपर स्पेशियलिटी के भी पद शामिल है। मेडिकल कॉलेज में पहली बार पीडियाट्रिक सर्जरी और पीडियाट्रिक न्यूरो सर्जरी विभाग शुरू होगा। इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। डॉ. आलोक कुमार पीडियाट्रिक न्यूरो सर्जन पद पर चयनित हुए हैं। इसके अलावा पीडियाट्रिक सर्जरी के पद पर डॉ. अक्षय प्रसाद का चयन हुआ है। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. रेनु कुशवाहा को भी पीडियाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.