गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब सीटी स्कैन के लिए मरीजों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी है। इससे पहले देर रात आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन के लिए निजी पैथालॉजी की तरफ रूख करना पड़ता था। इन केंद्रों पर शुल्क भी अधिक था। ऐसे में बीआरडी की नई सुविधा से 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा मिलने के साथ मरीजों के रुपये भी बचेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जयसवाल ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा से देर रात आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.