बागेश्वर, अप्रैल 29 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बीआरओ के अधिकारियों को उनके अधीन आने वाले सभी सड़क मार्गों की स्थिति ठीक करने और उन्हें गड्ढामुक्त बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा प्रदान करना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सड़कों की अच्छी हालत सीधे तौर पर जनता के जीवन को प्रभावित करती है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित बैजनाथ-बागेश्वर-शामा-रामगंगा पुल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी भटगांई ने इस परियोजना के कार्य में अपेक्षित तेजी लाने और इसे शीघ्रता से आगे बढ़ाने के लिए बीआरओ अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.