गुमला, दिसम्बर 28 -- रायडीह, प्रतिनिधि । सीमांत सड़क संगठन (बीआरओ) के वीर जवान 54 वर्षीय शहीद महेश लोहरा को रविवार को उनके पैतृक गांव नवागढ़ नारोटोली में गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। नवागढ़ नारोटोली निवासी महेश लोहरा वर्ष 2000 में सीमांत सड़क संगठन में बहाल हुए थे और देश की सेवा में निरंतर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश के कुलू-मनाली क्षेत्र में थी। शहीद की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि 24 दिसंबर को उनकी फोन पर बात हुई थी। उस दिन बड़े बेटे शिवम लोहरा का जन्मदिन था। जिस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.