मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की क्रीड़ा सचिव डॉ. संगीता कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। महिला वर्ग में बीआरएम कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया। बीआरएम कॉलेज की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल तक का सफर तय कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में आंचल कुमारी, रिया कुमारी, अरफा निशात, अल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.