मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू की केंद्रीय लाइब्रेरी में रविवार को मां भारती की प्रतिमा की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने प्रतिमा स्थापित की। उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है। यहां मां भारती की उपस्थिति विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध का संचार करेगी। महाशिवरात्रि पर हुई यह स्थापना यह संकल्प दिलाती है कि हमारी शिक्षा और अनुसंधान का अंतिम लक्ष्य राष्ट्र की उन्नति होना चाहिए। मौके पर विभा राय, प्रो. बीएस राय, प्रो. समीर कुमार शर्मा, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. नवीन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...