मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में अगले जून से पीजी विभागों में एडऑन कोर्स शुरू होगा। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज आर्ट्स प्रो. राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एडऑन कोर्स का सिलेबस एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहां से पास होकर आने पर इसे शुरू किया जाएगा। एडऑन कोर्स 30 घंटे का होगा। इस कोर्स के तहत छात्र योग, स्थानीय इतिहास और वैदिक गणित जैसे विषयों की पढ़ाई करेंगे। बिहार विवि में पहली बार छात्रों के लिए एडऑन कोर्स शुरू किया जा रहा है। बीआरएबीयू 12 एडऑन कोर्स शुरू करेगा। वैदिक गणित में गणित के सभी अंगों की पढ़ाई होगी। इसमें छात्रों को ज्यामिती, बीजगणित और अर्थमिती की जानकारी दी जाएगी। वैदिक गणित के सूत्र भी छात्रों को बताए जाएंगे। इससे छात्रों को प्राचीन वैदिक सभ्यता और उस समय की शिक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.