मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शिक्षक और कर्मचारी छुट्टियों के लिए अगले महीने से ऑनलाइन आवेदन करेंगे। समर्थ पोर्टल के तहत ऑनलाइन छुट्टियों का मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है। समर्थ पोर्टल के नोडल अफसर प्रो. रामकुमार ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद उनकी छुट्टी भी ऑनलाइन ही पास होगी। इसके अलावा किस शिक्षक या कर्मचारी के पास कितनी छुट्टियां बची हैं यह भी वह देख सकते हैं। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एक लॉगिन आईडी दी जायेगी। इसी लॉगिन आईडी से वह अपनी छुट्टी को देख सकेंगे और आवेदन भी कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.