मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू इस वर्ष 60 परीक्षाएं करायेगा। सिर्फ जनवरी में 17 विषयों की परीक्षाएं होंगी। विवि के परीक्षा विभाग ने नया परीक्षा कैलेंडर तैयार किया है। यह कैलेंडर वर्ष 2026 में होनेवाली परीक्षाओं के लिए है। इससे पहले नवंबर में भी एक कैलेंडर जारी किया गया था। पुराने परीक्षा कैलेंडर में 73 परीक्षाओं का जिक्र था। नये कैलेंडर में 80 परीक्षाओं का जिक्र है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि विवि में सभी परीक्षाएं इसी कैलेंडर के हिसाब से ली जाएंगी। नये कैलेंडर के हिसाब से फरवरी में स्नातक चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा। स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा मार्च में होगी, इसका रिजल्ट मई में जारी किया जायेगा। स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई में होगी औ...