मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मर्षि विकास संगठन मुजफ्फरपुर द्वारा आरडीएस कॉलेज के पूर्व प्रचार्य प्रो. अनीता सिंह को बीआरएबीयू के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस उपलब्धि पर ब्रह्मर्षि विकास संगठन की ओर से शनिवार को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। संगठन ने उनके सामाजिक उत्थान, शिक्षा के बेहतर विकास, बच्चियों को सामाजिक पहचान दिलाने में सर्वोत्तम प्रयास के लिए उन्हें सराहना किया। संगठन ने उस दौरान उनके पति ई. संजीव सिंह को भी सम्मानित किया गया। मौके पर संगठन के महासचिव सुनील कुमार, उप महासचिव उपेन्द्र कुमार एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.