मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कई प्राचार्य निगरानी जांच की जद में हैं। निगरानी ने उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर इन प्राचार्यों के बारे में जानकारी मांगी है। प्राचार्यों पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और अवैध नियुक्ति का आरोप है। निगरानी ने उच्च शिक्षा निदेशालय से इन प्राचार्यों के वित्तीय कामों का ब्योरा मांगा है। निदेशालय ने निगरानी के पत्र की प्रति लगाते हुए बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा को पत्र लिखा है और कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। निगरानी और उच्च शिक्षा निदेशालय की इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय और इन प्राचार्यों के कॉलेजों में हड़कंप है। सूत्रों ने बताया कि जिन प्राचार्यों के बारे में निगरानी ने निदेशालय को पत्र लिखा है, उनमें एक बड़ा कॉलेज भी शामिल है। इस कॉलेज में कई वित्त...