मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की छात्रा प्रिया स्नेहा का चयन विकसित भारत युवा लीडरशिप डायलॉग 2026 के लिए हुआ है। छात्रा अपनी प्रस्तुति देने के लिए नई दिल्ली प्रस्थान करने से पहले सात जनवरी को लोकभवन पहुंची। वहां 39 अन्य चयनित अभ्यर्थियों के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को पेन एवं अन्य उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रस्तुति 10 जनवरी को होनी है। प्राचार्य प्रो. ममता रानी ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गौरव का विषय है। 12 जनवरी को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.