मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 200 से अधिक शिक्षकों पर 2 करोड़ 78 लाख रुपये का बकाया है। इन शिक्षकों की सूची बीआरएबीयू प्रशासन ने तैयार की है। बकाया वापस नहीं करनेवालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बकायेदारों में कई वर्तमान प्राचार्य और पूर्व विभागाध्यक्ष शामिल हैं। इन प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों ने परीक्षा कराने और प्रश्न मॉडरेशन कराने के लिए विवि से एडवांस राशि ली थी, लेकिन इस राशि का न तो हिसाब दिया न ही समायोजन कराया। कई पूर्व विभागाध्यक्षों पर वर्ष 2021 से ही यह बकाया है। शिक्षकों के अलावा विवि कर्मचारियों के पास भी विवि की राशि बकाया है, जिसका हिसाब अबतक नहीं मिला है। विवि प्रशासन की सूची में इन कर्मचारियों के भी नाम हैं। बीआरएबीयू में इन शिक्षकों की सूची बनने के बाद हड़कंप का माहौल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.