मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के 12 लॉ कॉलेजों में प्रबंधन कोटे से दाखिला लेने वाले 887 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। विवि प्रशासन ने इसका फैसला लिया है। प्रबंधन कोटे में दाखिला लेने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन तकनीकी कारणों से एक साल से अटका हुआ था। कुलपति के आदेश के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल मंगलवार को परीक्षा विभाग भेज दी गई है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से वर्ष 2024-27 सत्र की परीक्षा अबतक नहीं हुई है। परीक्षा के लिए पिछले दिनों लॉ के छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। रजिस्ट्रेशन के आदेश के बाद परीक्षा विभाग जल्द ही परीक्षा की तारीख भी जारी करेगा। लॉ का सत्र डेढ़ वर्ष देर हो चुका है। सूत्रों ने बताया जिन 887 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उनमें तीन वर्षीय और पांच वर्षीय लॉ के छात्र शामिल हैं। उ...