मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू मखाना और मछली पर शोध करा इसके फूड प्रोसेसिंग पर काम करेगा। नए वर्ष में विवि के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। मखाना की फूड प्रोसेसिंग के लिए छात्रों को चुना जाएगा। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि नए वर्ष में इक्यूबेशन और इनोवेशन सेल को पूरी तरह से सक्रिय किया जाएगा। सेल में काम चल रहा है। नये वर्ष में इस सेल से नए उत्पाद बनाकर प्रस्तुत किए जाएंगे। बीआरएबीयू में पिछले वर्ष इक्यूबेशन और इनोवेशन सेल का गठन किया गया था। डीएसडब्ल्यू का कहना है कि मखाना की फूड प्रोसेसिंग पर बीआरएबीयू की एक छात्रा काम भी कर रही है। इसके अलावा इकोनॉमिक्स विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ अनीता कुमारी भी इस पर काम कर रहीं हैं। मखाना के अलावा मशरूम की फूड प्रोसेसिंग पर ...