मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी मेंस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में शनिवार को ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन कीट यूनिवर्सिटी (भुवनेश्वर), ग्रुप-बी में गत उपविजेता एमजीके (काशी विद्यापीठ), ग्रुप-सी में एलएनएमयू मिथिला यूनिवर्सिटी (दरभंगा) व ग्रुप-डी में मेजबान बीआरएबीयू की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर राउंड रोबिन सुपर लीग में प्रवेश किया। सुपर लीग में पहुंचने वाली चारों टीमों ने राजस्थान के मणिपाल यूनिवर्सिटी में अगले साल होने वाले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालिफाई किया। झपहां स्थित तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खेल मैदान में खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल में कीट यूनिवर्सिटी ने भुवनेश्वर के उत्कल यूनिवर्सिटी को 3-0 (25-15, 25-23 व 25-19) से, दूसरे क्वार्ट...