कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित 11.26 हेक्टेयर नजूल भूमि पर प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए पुनर्प्रवेश कर कब्जा ले लिया। यह भूमि ऐतिहासिक ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन (बीआईसी) की मिल परिसंपत्तियों से संबंधित है। यह सिविल लाइंस, कोपरगंज व चुन्नीगंज क्षेत्र में स्थित 11 भूखंडों में फैली हुई है। इस भूमि का प्रयोग विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह व तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व एवं नजूल विभाग की संयुक्त टीम ने ब्लॉक संख्या 9, 11, 13 एवं 82-85 में स्थित इन भूखंडों पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्रत्येक भूखंड पर सरकारी संपत्ति/नजूल भूमि होने का सूचनापट्ट स्थापित किया गया और विधिवत कब्जा लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.