धनबाद, मार्च 21 -- सिंदरी, प्रतिनिधि बीआईटी सिंदरी के खनन विभाग के छात्रों ने गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। एखलाक सरवर ने देशभर में चौथा रैंक प्राप्त किया है। इसके अलावा अभिषेक सिंह ऑल इंडिया रैंक 38, रोहन राज ऑल इंडिया रैंक 78 शामिल हैं। कई अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे उनके लिए प्रतिष्ठित अवसरों के द्वार खुल गए हैं। इस अवसर पर कुलपति जेटीयू प्रो. डीके सिंह, बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय, गेट फोरम प्रभारी प्रो. बीडी यादव ने छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.