रांची, फरवरी 19 -- रांची। एनएसएस बीआईटी मेसरा, लालपुर कैंपस के तत्वावधान में गुरुवार को आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। संयोजक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पोस्टर और सेल्फी के जरिए छात्रों व शिक्षकों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। संस्थान के प्रभारी डॉ. विजय कुमार झा ने सेल्फी पॉइंट से अभियान की शुरुआत की। सहायक कुलसचिव नरेन्द्र कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ अनीश हैदर, राणा मिश्रा, डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती, डॉ उमेश प्रसाद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...