रांची, फरवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा में 38वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यकारी कुलपति प्रो. अशोक शेरोन ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों ने शानदार बैंड प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिन विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा दिखाई। शाम को नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम के साथ प्रथम दिन की गतिविधियों का समापन हुआ। खेल महोत्सव को लेकर परिसर में काफी उत्साह देखा जा रहा है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और प्रसिद्ध खिलाड़ी वसीम व दिनेश कुमार उपस्थित थे। यह आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सचिव डॉ. महेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न...