रांची, जनवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा और एआईसीजीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय जीव पर्यावरण जीनोमिक्स' पर दो-दिवसीय सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें देश-विदेश के वक्ताओं ने व्यक्तिगत और ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध क्षेत्रों पर व्याख्यान दिए। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. शर्मीली बापट ने शोध-आधारित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। दो-दिवसीय सम्मेलन को मुख्य रूप से चार तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया था, जो जीनोमिक्स, जेनेटिक्स, फार्मेसी और पर्यावरण विषयों पर आधारित थे। बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना, बायोटेक विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुणाल मुखोपाध्याय, डीन डॉ. मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्...