रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में विरासत कार्यक्रम के तहत रविवार को शंतरंज प्रतियोगिता- चतुरंग चक्रव्यूह, का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी रणनीतिक सोच और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। इसके बताद नृत्य प्रतियोगिता- ताल तरंग हुई। मंच पर प्रतिभागियों ने अपने नृत्य कौशल से सबका मन मोह लिया। इसके बाद सांस्कृतिक खजाना खोज प्रतियोगिता- मायाजाल हुई। इसमें प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सुरागों को सुलझाते हुए रोमांचक सफर तय किया। मौके पर फिल्म प्रदर्शन का आयोजन भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...