पटना, दिसम्बर 1 -- बीआईटी मेसरा, पटना कैंपस में पांच और छह दिसंबर को इंपैक्ट 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन इंटेलिजेंट मशीन प्रोसेस और एआई आधारित तकनीकों पर केंद्रित होगा। इसमें भारत और विदेश से कई नामी शोधकर्ता, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। संस्थान की कुलसचिव तृषा कुमार ने बताया कि यह आयोजन बिहार को तकनीकी अनुसंधान के नए केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वैश्विक शोध साझेदारी और अकादमिक सहयोग को एक नई दिशा देगा। सम्मेलन में तकनीकी पेपर प्रस्तुत, पैनल चर्चा, विषय आधारित सत्र और विशेष कार्यशालाएं होंगी। बड़ी संख्या में शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ और छात्र इसमें शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बीआईटी के कंप्यूटर साइंस एंव इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित किया गया है।

हिं...