रांची, फरवरी 15 -- रांची। 33वीं चेतन देवराज क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में मेजबान बीआईटी मेसरा ने खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में बीआईटी मेसरा ने उषा मार्टिन को 2 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उषा मार्टिन ने 20 ओवरों में 93 रन बनाए, जिसमें धरिया ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। जवाब में बीआईटी मेसरा की टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से सौरभ ने 25 रन बनाए। समापन समारोह में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.