पटना, फरवरी 18 -- बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से 24 फरवरी को एसोसिएशन के सभागार में 'देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान' का आयोजन किया गया है। इस वर्ष व्याख्यान देने के लिए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सहमति प्रदान की है। एसोसिएशन के अनुसार इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। पूर्व में इस व्याख्यानमाला में अनेक विशिष्ट व्यक्तित्व अपने विचार रख चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़, पूर्व राज्यपाल एआर किदवई, पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह सहित कई अन्य गणमान्य शामिल रहे हैं। एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि राज्यपाल का संबोधन उद्योग, नीति-निर्माण और सामाजिक सरोकारों के संदर्भ में...