हमीरपुर, जनवरी 3 -- मुस्करा, संवाददाता। विकासखंड के गांव बिहूंनी में रामलीला मंचन के चौथे दिन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां कालिका की भव्य झांकी निकाली गई। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ हुई। उधर, खड़ेहीलोधन गांव में भी रामलीला का भव्य आयोजन चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बिहूंनी गांव में मां कालिका की झांकी निकालने की यह परंपरा अत्यंत प्राचीन है। पूर्णिमा की शाम के समय मां काली माता का स्वरूप गांव की गलियों में निकलता है, तो पूरा गांव भक्तिमय हो जाता है। झांकी में सबसे आगे बैंडबाजा और डीजे की धुनों पर थिरकते भक्त और मां के स्वरूप के आगे खप्पर लिए श्रद्धालु चल रहे थे। मां काली का रथ भ्रमण करते हुए रामलीला मंच पर पहुंचा। पीछे-पीछे घोड़े चल रहे थे। यहां ग्रामीणों और भक्तों ने मंच पर विराजमान भगवान श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.