आरा, जून 6 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया स्टेशन पर शुक्रवार को दानापुर की लाल बोगी (स्पेशल ट्रेन) चेकिंग अभियान टीम आ धमकी। इस दौरान स्टेशन पर हड़कंप मच गया। टिकट काउंटर पर रेल यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। बताया जा रहा है कि बिहिया स्टेशन पर लाल बोगी टीम अचानक आने से लोकल लोगों को काफी महंगा पड़ गया। इस दौरान मेमो ट्रेन से उतरने वाले टीटीई को देखते ही भागते नजर आये तो किसी ने टिकट काउंटर पर पहुंच गए। ऐसे में टीटी की 16 सदस्यीय टीम थी। आरपीएफ जवान इन्द्रदेव यादव और तपन कुमार मुस्तैद रहे। टीम सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक चेकिंग की गई, जिसमें डाउन में मेमो, मगध एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस अप में मेमो, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की तलाशी ली गई, जिसमें 50 से अधिक लोगों से जुर्माना वसूला गया। इसे लेकर स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.