आरा, मार्च 12 -- आरा। रेल पुलिस ने बिहिया रेलवे स्टेशन से 36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की बरामदगी प्लेटफॉर्म नंबर पर स्थित पैनल के पास से की गयी। हालांकि पुलिस को देख तस्कर भागने में सफल रहे। जीआरपी इंचार्ज रणधीर कुमार ने बताया कि रूटीन के तहत बिहिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। उसी क्रम में पैनल के पीछे झोले में रखी 500 एमएल की 36 बोतल किंगफिशर शराब बरामद की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.