आरा, अगस्त 29 -- -मरम्मत को लेकर बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवरब्रिज पर रेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ब्रिज के दोनों छोर पर लोहे का बैरियर लगा दिया गया। बैरियर लगाये जाने के बाद बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर बिहिया नगर स्थित आरओबी से गुजरने वाले भारी और बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। बैरियर लगाने के दौरान मौजूद रेलकर्मियों ने बताया कि बैरियर की उंचाई साढ़े 11 फुट रखी गयी है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन फिलहाल चलता रहेगा। बैरियर लगते ही बालू लदे ट्रकों का आवागमन ठप हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि दानापुर रेलमंडल के आरा-बक्सर रेलखंड पर बिहिया स्थित आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार दिखने के बाद रेलवे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.