आरा, सितम्बर 11 -- बिहिया। नगर में गुरुवार को पूर्व सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा और जदयू के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह कुशवाहा को जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य लाल बहादुर महतो ने फूल- माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि 2020 या 2024 वाली स्थिति नहीं होगी। एनडीए शाहाबाद में 22 में से 20 सीट जीतेगा। एनडीए में आपसी फूट का फायदा महागठबंधन को मिला था। इस बार आपस में समन्वय बनाकर चुनाव लड़ेंगे। 2025 में 225 सीटे जीतकर फ़िर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। मौके पर युवा नेता रोहित कुमार ओझा, बक्सर के युवा जदयू के जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाहा, बिहिया युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिमलेश यादव, बीडीसी राकेश शर्मा, बीटू चौबे, हसामुद्दीन, राजेंद्र कुशवाहा, बिजली...