आरा, फरवरी 9 -- बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया अंचल कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई कर सीओ रचना कुमारी की ओर से पांच लंबित मामले सुलझाये गये। इसे लेकर आवेदकों को भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि सीओ के कार्यालय कक्ष में सुबह 11 बजे कुंडेश्वर गांव निवासी नन्हक ततवा अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उनकी जमाबंदी लॉक की समस्या थी। इसके बाद आवेदन लेकर कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर काम निपटा दिया गया। दोघरा गांव निवासी फागुनाथ सिंह का नापी करने का मामला सामने आया। इसे लेकर तिथि निर्धारित की गई। इस दौरान कई फरियादियों की समस्या को मौके पर निष्पादन किया गया तो कई मामलों में तुरंत निष्पादन करने का आदेश संबंधित कर्मी को दिया गया। लगभग 25 लोगों की कतार थी। पांच-छह लोग कार्यालय में कुर्सी पर बैठे थे और एक-एक कर समस्या को सुना रहे थे। बता दें कि आम लोगों ...