आरा, जनवरी 27 -- होली मिलन में उमड़ा श्रद्धा और स्नेह का सैलाब महर्षि कश्यप के पूजन से शुरू हुआ उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति ने बढ़ाया गौरव जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया नगर के मंगलवार को निजी कॉम्प्लेक्स में केशरवानी परिवार की ओर से पारिवारिक सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में न केवल बिहिया नगर, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी केशरवानी समाज के सैकड़ों लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पूरा परिसर आपसी प्रेम और सामाजिक एकजुटता के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के कुलगुरु महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ हुआ। समाज के उत्थान का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी निर्मल केशरी ने की और मंच संचालन शिक...