आरा, दिसम्बर 16 -- आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के बिहिया पशु आहार कारखाना परिसर में आज बुधवार को शाहाबाद दुग्ध उत्पादक संघ का स्थापना दिवस सह दूध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सुधा से जुड़े शाहाबाद के हजारों दूध विक्रेता किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में दूध का उत्पादन बढ़ाने पर किसानों से सुझाव लिये जाएंगे। किसानों और डेयरी की बेहतरी के लिए कार्यों पर चर्चा होगी। डेयरी के एमडी धनंजय कुमार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम आज 10 बजे दिन में शुरू होगा। -------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...