आरा, दिसम्बर 1 -- -कहा-पहले भी केस में बेल व रिकाल के बाद पुलिस घर पर इश्तेहार चस्पा कर चुकी है -कहा-जनवरी के केस में अप्रैल के बदले अगस्त में दे रही है फरारी नोटिस -तत्कालीन डीएसपी पर झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप -पुलिस लोगों को दबाव डालकर मेरे ऊपर करवाती है झूठा मुकदमा -यदि मैं फरार था तो कैसे कर रहा था सैरातों का बंदोबस्ती और कार्यालय का कार्य बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर की बिहिया पुलिस की ओर से फायरिंग के एक मामले में नगर के मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता के घर पर इश्तेहार चस्पाने के बाद सोमवार को फेसबुक पर लाइव आये। उन्होंने तत्कालीन डीएसपी पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि गत साल छठ के मौके पर कुत्ते को लेकर उनसे बहस हुई थी। तब से वे व्यक्तिगत तौर पर उनका पीछा कर झूठे केस में फंसवा रहे हैं। बेल के बाद भी इस्तेहार...