आरा, जनवरी 11 -- बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया स्थित साहू धर्मशाला पर रविवार को पटना जोनल इंचार्ज नवल किशोर के आदेश और स्थानीय मुखी हरिनारायण तिवारी की मौजूदगी में निरंकारी मिशन का विश्व स्तरीय भक्ति पर्व समागम का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान समागम में बिहिया, जगदीशपुर समेत आसपास के सभी स्थानों से हजारों भक्तों की भीड़ जुटी थी। सत्गुरु आशन पर विराजमान दिल्ली से आये महात्मा कुणाल ने अपने प्रवचनों में फरमाया कि हर स्थान पर हर एक मानव को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो और हर किसी का जन्म-जन्मांतर से भटकने वाला आत्मा आजाद हो जाए। इसके लिए जितने भी मिशन के संतों-महात्माओं ने अपने जीवन को सत्गुरु की सेवा करते हुए मुक्ति को प्राप्त कर अपने नश्वर शरीर त्याग किया, उन सभी को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए पूरे विश्व भर मे...