आरा, नवम्बर 28 -- ठंड बढ़ते ही चोरों का बढ़ा मनोबल , गश्त तेज करने की मांग उठाई बिहिया। निज संवाददाता ठंड बढ़ते ही चोरों का मनोबल बढ़ने लगा है। बिहिया थाना क्षेत्र के कुंअरदह गांव में गुरुवार की देर रात चोर छत के रास्ते घरों में घुसकर तीन घरों से हजारों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गये। इसे लेकर गांव में अफरातफरी मच गई है। चोरी की घटना के दौरान परिजन गहरी नींद में सोये थे। चोरी की घटना मो. बसरूद्दीन, मो. सिराजुद्दीन तथा विजेंद्र सिंह के घर में हुई है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात के अंधेरे में चोरों ने बड़े आराम से कमरों की तलाशी ली और कैश, गहने तथा अन्य कीमती सामान लेकर चलते बने। सुबह उठने पर घरों में बिखरे सामान को देखकर परिवारों के होश उड़ गए। सूचना पर बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना ...