सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- सीतामढ़ी,। मंगलवार को जानकी स्टेडियम डुमरा में खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बिहार स्टेट सीनियर वूशु गेम्स में जिले से भागीदारी को लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में 52 किलो भार वर्ग में फरहा खातून, 56 किलो भार वर्ग में श्रेया राज का चयन किया गया। वही बालक वर्ग में 52 किलो भार वर्ग में शिव कुमार, 56 किलो भार वर्ग में राहुल कुमार, 60 किलो भार वर्ग में आलोक कुमार, 65 किलो में दिव्याशु कुमार, 70 किलो भार वर्ग में अमित कुमार, 75 किलो भार वर्ग में शिवम कुमार, 85 किलो भार वर्ग में राहुल कुमार तथा 90 किलो भार वर्ग में शशि भूषण झा का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष क्रिस्टोफर राज व सचिव संजय कुमार ने बताया कि 18 एवं 19 दिसंबर को पटना के राजेन्द्र नगर खेल भवन में आ...