मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पटना के विक्रम और कल्याणबीघा में संपन्न 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मुंगेर रायफल एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 13 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 41 पदक जीतकर अपना जलवा बिखेरा और जिले का नाम रोशन किया। कोच अनिमेष कुमार और टीम मैनेजर गोपाल कुमार के नेतृत्व में 36 सदस्यीय टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। ओपन साइट 50 मीटर राइफल प्रोन के व्यक्तिगत स्पर्धा में कर्ण शेखर, अतुल राज एवं विकास कुमार ने क्रमशः गोल्ड, रजत एवं कांस्य पदक जीता। वहीं, ओपन साइट 50 मीटर राइफल थ्री पी में कर्ण शेखर ने स्वर्ण एवं बलविंदर सिंह अहलूवालिया ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में सोनम सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी तरह से इस स्पर्धा में जितेंद्र कुमार सिंह, राकेश रंजन, अवधेश कुमार, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.