पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान में रविवार को बिहार स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार पैरा स्पोर्ट्स संगठन के तत्वावधान में किया गया जिसमें बिहार के 38 जिलों से 300 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। दिव्यांग खिलाड़ी ने अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं जुझारू भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार पैरा स्पोर्ट्स संगठन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार, विधायक नीतेश कुमार सिंह, सीनियर डिप्टी वेलफेयर ऑफिसर रवि शंकर झा, जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया प्रफुल्ल चंद्र रॉय, पूर्णिया कमिश्नरी अध्यक्ष राजकुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नितिन कुमार सिंह, डॉ. मधु कुमार शाह, डॉ. मनीष रंजन शाह एवं नरेश चौधरी ने संयुक्त ...