पटना, मार्च 19 -- लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक कुमार सर्वजीत ने बिहार से शराबबंदी कानून हटाने की मांग कर दी है। उन्होंने बिहार विधानसभा में बोलते हुए बुधवार को शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश सरकार को जमकर घेरा। आरजेडी विधायक ने कहा कि अगर बिहार पुलिस शराब की तस्करी रोकने में सक्षम नहीं है तो शराबबंदी कानून को वापस ले लेना चाहिए। इसके बजाय उन्होंने दूसरा कानून लाने की नसीहत भी दे दी। विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान कुमार सर्वजीत ने कई मुद्दों पर सरकार पर निशानाा साधा। शराबबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब यह कानून बना था, तब हमने (आरजेडी) ने इसका समर्थन किया था। उस वक्त हमें पता नहीं था कि हम किस चीज का समर्थन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने के बाद बिहार में दारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.