कार्यालय संवाददाता, जनवरी 11 -- बिहार के गया जी शहर के नई गोदाम मोहल्ले से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को कोतवाली पुलिस ने रविवार को कानपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल कानपुर की अहम भूमिका रही। बच्चियों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिग बच्चियां शनिवार को अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना की पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने बच्चियों के मोबाइल लोकेशन और संभावित मूवमेंट को खंगालना शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि बच्चियां ट्रेन से कानपुर की ओर गई हैं। गया पुलिस ने कानपुर आरपीएफ को अलर्ट कर दिया। कोतवाली थाना की एक दरोगा और परिजनों के साथ कानपुर के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- रकम नहीं दी, तो अंजाम खतरनाक होगा;...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.