मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार बजट 2026-27 राज्य के समग्र विकास, मानव संसाधन सशक्तीकरण व आधारभूत संरचना के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। बिहार का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जिसमें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट भविष्य में बिहार से होने वाले पलायन को रोकने में मददगार साबित होगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित भी करेगा। ये बातें फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ स्मॉल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एफएएसआईआई) बिहार चैप्टर के अध्यक्ष मोहम्मद परवाज अंसारी ने गुरुवार को मिठनपुरा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष फोकस किया गया है। साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया ह...