संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सफाई के बहाने महिलाओं से जेवरात की ठगी करने वाले गिरोह का कनेक्शन दिल्ली से जुड़ रहा है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। ठग गिरोह के सदस्य अपाची से मैनसिर-गिठनी के रास्ते गोरखपुर की तरफ गए हैं। वैसे पुलिस अभी तक ठग गिरोह के सदस्यों तक पहुंच नहीं पाई है। खलीलाबाद शहर के गौसपुर, घोरखल में 15 फरवरी को दोपहर में शिक्षक राजेश कुमार पांडेय के दरवाजे पर उनकी 70 वर्षीय मां मालती पांडेय पत्नी स्वर्गीय मुरलीधर पांडेय बैठ कर धूप सेंक रही थी। उसी बीच अपाची से दो युवक पहुंचे। एक तरह के साबुन की विशेषता गिनाते हुए घर पर आसानी से अपने सोने के जेवरात की साफ-सफाई कराने का उन्हें झांसा दिए। मालती देवी उनके बहकावे में आ गई और जालसाजों ने उनसे सफाई कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.