पटना, जनवरी 21 -- बिहार से पहली बार जीआई टैग वाला दो टन मिथिला मखाना समुद्री मार्ग से दुबई भेजा गया। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि पूर्णिया जिले से सोमवार को दुबई के लिए सफलतापूर्वक मखाना भेजा गया है। यह निर्यात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, बिहार सरकार तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), पटना के सहयोग से हुआ। मिथिला मखाने को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त है। बिहार के मिथिला क्षेत्र का पारंपरिक एवं पोषक कृषि उत्पाद है। समुद्री मार्ग से इसका सफल निर्यात यह दर्शाता है कि बिहार अब अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो चुका है। मंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल फ्लैग-ऑफ समारोह हुआ। मौके पर उन्होंने कहा कि जीआई टैग उत्पादों...